Edit PDF Logo

Edit PDF यूजर गाइड

PDF को एडिट, रिऑर्डर और सुव्यवस्थित करने की संपूर्ण विधि

यह टूल क्या है?

RF PDF Master का **Edit PDF** टूल आपको अपनी पुरानी PDF फ़ाइलों में बदलाव करने, नए इमेज जोड़ने, अवांछित पेज हटाने और फ़ाइल का साइज कम करके नया PDF बनाने की सुविधा देता है। यह पूरी तरह से सुरक्षित है क्योंकि आपकी फाइलें आपके डिवाइस पर ही प्रोसेस होती हैं।

उपयोग कैसे करें?

1

फ़ाइल अपलोड या कैमरा कैप्चर

शुरुआत करने के लिए **'डिवाइस से PDF लोड करें'** बटन दबाएं या सीधे अपने कैमरे से फोटो खींचने के लिए **'कैमरा से कैप्चर'** विकल्प चुनें।

2

पेजों को व्यवस्थित करें

आपके सामने सभी पेज कार्ड के रूप में दिखेंगे। आप इन्हें **Drag & Drop** करके इनका क्रम बदल सकते हैं। जिस पेज को नहीं रखना है, उसके ऊपर दिए **'X' (Cross)** बटन से उसे हटा सकते हैं।

3

इमेज क्रॉपिंग और फिल्टर

कैमरे से फोटो लेते समय आप **मिरर मोड, ब्राइटनेस, ग्रिड** और **साफ़ (Enhance)** फिल्टर का उपयोग कर सकते हैं। फोटो लेने के बाद उसे अपनी जरूरत के अनुसार **क्रॉप** भी कर सकते हैं।

4

साइज लिमिट और डाउनलोड

अंत में, **'आउटपुट साइज'** चुनें (जैसे 100KB, 1MB आदि)। यह टूल आपके चुने हुए साइज के हिसाब से PDF की क्वालिटी एडजस्ट कर देगा। फिर **'नई PDF सेव करें'** पर क्लिक करें।

खास फीचर्स

100% सुरक्षित

आपकी फ़ाइलें सर्वर पर अपलोड नहीं होतीं, सब कुछ आपके ब्राउज़र में होता है।

PNG एक्सट्रैक्शन

किसी भी PDF पेज को आप सीधे इमेज (Photo) के रूप में भी गैलरी में सेव कर सकते हैं।

App की तरह चलाएं

PWA सपोर्ट के कारण आप इसे अपने मोबाइल की होम स्क्रीन पर इंस्टॉल कर सकते हैं।

सुरक्षा कैप्चा

5 से अधिक बार उपयोग करने पर मानवीय सत्यापन (Captcha) की सुविधा।

ध्यान दें: यदि आप बहुत बड़ी PDF फ़ाइल (जैसे 50MB+) लोड कर रहे हैं, तो आपके डिवाइस की रैम के अनुसार प्रोसेसिंग में थोड़ा समय लग सकता है। कृपया धैर्य रखें।